• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसएसपीई वायरस बीमारी की दवा बनाकर बच्चों की जिंदगी बचाने की मांग, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Demand to save the lives of children by making medicine for SSPE virus disease, demonstrated at the collectorate - Dausa News in Hindi

दौसा। एसएसपीई वायरस बीमारी की दवा बनाकर बच्चों की जिंदगी बचाने की मांग को लेकर लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। बनवारी लाल गुप्ता, संगीता देवी, हरकेश अवाना, प्रकाश पोसवाल प्रकाशन्चद शर्मा, लोकेश, देव पटेल, अंकित, राकेश आदि का कहना था कि एसएसपीई वायरस तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इसका इलाज न तो भारत में है और ना ही विदेश में है। यह बीमारी 6 महीने से लेकर 52 वर्ष तक के बच्चे तथा बुजुर्ग को होती है। भारतवर्ष में 58 हजार व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में हैं। एसएसपी ग्रुप में 856 बच्चे हैं। इस बीमारी में बच्चे की उम्र 1 से 2 साल तक होती है, इस बीमारी के लक्षण पहले पढ़ाई में कमजोर हो जाना, फिर पागल हो जाना, फिर चलना बंद हो जाना फिर, बोलना बंद हो जाना, हर मिनट झटके आना, इस दौरान दांत पीसना, आंखों से दिखाई देना बंद हो जाना, कान में पानी आना, हाथ पैर मुड़ जाना, शरीर का बैलेंस खत्म हो जाना, खाना पीना बंद हो जाना है। इससे बच्चा मर जाता है। बच्चे में इस बीमारी के चलते माता-पिता की हालत खराब हो जाती है। बच्चे के साथ 24 घंटे रहना पड़ता है। घर की स्थिति खराब हो जाती है। उन्होंने इस बीमारी की दवा बनाकर बच्चों की जिंदगी बचाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand to save the lives of children by making medicine for SSPE virus disease, demonstrated at the collectorate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, sspe virus disease, demonstration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved