• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़क हादसे में मृत पुलिसकर्मी संदीप शर्मा को शहीद का दर्जा देने की मांग

Demand to give martyr status to policeman Sandeep Sharma who died in road accident - Dausa News in Hindi

दौसा। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संगठन एवं परमार्थ सेवा संस्थान ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सडक हादसे में मृत पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा देने की मांग की। संस्थान के संरक्षक महामंडलेश्वर संतोष आनंद महाराज ने बताया कि हार्डकोर अपराधी को नागौर से धौलपुर ले जाते वक्त सड़क हादसे में संदीप शर्मा पुलिसकर्मी 35 वर्षीय की मृत्यु हो गई थी। इस सदमे के बाद पुलिस कर्मी की पत्नी ने तेज़ाब पी लिया जिसका जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक पुलिसकर्मी के दो छोटे बच्चे हैं। सरकार द्वारा मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाए व छोटे बच्चों को लालन पालन के लिए मुआवजा राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलवाई जाए। बच्चों को बालिग होने तक उनके अनुकंपा नौकरी का सरकारी नौकरी का अधिकार रिजर्व रखा जाए। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिला अध्यक्ष रवि गंगावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र मोहन वशिष्ठ, सचिव देवत्रय पाठक, प्रदेश संयुक्त सचिव रवि कांत शर्मा दयालपुरा, ज्ञानप्रकाश शर्मा, संजय त्रिवेदी, रामचरण शर्मा, सेडूराम बलेसरा, मुरली मनोहर, सुनील कुमार शर्मा, अरुणेश शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand to give martyr status to policeman Sandeep Sharma who died in road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, road accident, policeman, martyr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved