• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम विकास अधिकारी बेनीवाल को सुसाइड के लिए मजबूर करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Demand for action against those who forced Village Development Officer Beniwal to commit suicide - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। नव चयनित ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार बेनीवाल को मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए विवश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस प्रकरण में दोषी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। सीएम भजनलाल शर्मा के नाम सौंपे पर इस ज्ञापन में मांग की गई है कि नीमकाथाना जिले की पंचायत समिति अजीतगढ़ की ग्राम पंचायत चीपलाटा में नव पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार बेनीवाल निर्धन दलित परिवार का होनहार था। आईआईटी कानपुर से गोल्ड मेडलिस्ट ग्रेजुएट व दो बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा दे चुका था। वर्ष 2023 में ग्राम विकास अधिकारी पद पर पदस्थापित हुआ था। सरपंच मनोज गुर्जर, सरपंच के पिता एवं पूर्व सरपंच बीरबल गुर्जर, कनिष्ठ सहायक जयदेव, ग्राम पंचायत के ठेकेदार एलडीसी पोखरमल एवं पंचायत समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बहुत अत्यधिक मानसिक प्रताड़ना दी गई। इस मानसिक प्रताड़ना का संपूर्ण विवरण ललित कुमार द्वारा पंचायत समिति के ग्रुप में स्वयं के मोबाइल से प्रेषित किए गए सुसाइड नोट में दर्ज है।
होनहार ग्राम विकास अधिकारी को दी गई मानसिक प्रताड़ना के सुसाइड नोट में किए गए विवरण का एक-एक शब्द आत्मा को झकझोर देने वाला है। ललित कुमार परिवार में तीन बहिनों का इकलौता भाई था। इनके पिता पंजाब में ईट भट्टा पर मजदूरी तथा मां गांव के किसानों के खेत में मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ाकर काबिल बनाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कुछ समाज कंटकों ने इस परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया है।
इस घटना के एक भी अभियुक्त की आज दिनांक तक गिरफ्तारी नहीं हुई जबकि 8 पेज के सुसाइड नोट, मोबाइल मैसेज और परिजनों के बयानों से सब कुछ स्पष्ट है कि यह आत्म हत्या नहीं है। अपितु कुछ भ्रष्टाचारियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना दे कर की गई हत्या है। विशेष बात यह भी है कि वर्तमान में 11 हजार में से लगभग 5 हजार 300 ग्राम विकास अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति को एक वर्ष भी नही हुआ है। लेकिन व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में प्रगति लाने के लिए प्रोत्साहित करने के स्थान पर ब्लॉक एवं जिला लेवल के कुछ अधिकारियों द्वारा सीसीए रूल 17 में चार्ज शीट्स देकर इनमें भय का वातावरण उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी भयंकर मानसिक तनाव में हैं।
दिवंगत ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार को भी जहां एक ओर सरपंच उसके पिता और ग्राम पंचायत में कार्यरत कार्मिक व ठेकेदार (एलडीसी) के द्वारा प्रताड़ित किया गया। वहीं दूसरी ओर सोखते गड्ढे के अपूर्ण होने नाम पर ही सीसीए 17 में चार्ज शीट देकर प्रताड़ित किया गया। ऐसे प्रदेश में सैकड़ों उदाहरण हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की इस प्रकार की कार्यशैली तथा इस घटना से प्रदेश के 11 हजार ग्राम विकास अधिकारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
इस घटना के लिए उत्तरदायी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों अधिकारियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में जगदीश दुर्गेश, मुकेश चन्द मीना, कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पुरषोत्तम पारासर, सरदार सिंह गुर्जर, अनिल कुमार शर्मा, लोकेश कुमार गुर्जर, जगदीश प्रसाद खटीक, कमल राम मीना, बिन्दु खां आदि रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for action against those who forced Village Development Officer Beniwal to commit suicide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, village development officer, suicide, mental torture, demand, action, memorandum, collector, public representatives, employees, officers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved