• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट में दीपोत्सव की धूम, पूर्व मंत्री परसादी मीणा और विधायक रामविलास ने किया बाजार भ्रमण

Deepotsav celebrated with great enthusiasm in Lalsot, former minister Parsadi Meena and MLA Ramvilas visited the markets. - Dausa News in Hindi

लोगों से मिलकर दी दीपावली की शुभकामनाएं, रामा-श्यामा कर मनाया उत्सव लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को दीपोत्सव का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखी गई। मिठाई, सजावट, दीपक और उपहार की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना भी करना पड़ा। इस अवसर पर विधायक रामविलास मीणा ने समर्थकों के साथ लालसोट शहर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण किया। उन्होंने आमजन से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक रामा-श्यामा की रस्म निभाते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।विधायक के साथ शंभूलाल कुईवाला, सोनू बिनोरी, अनिल बुर्जा, भजनलाल माली, अभिनव त्रिपाठी, दिनेश जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।
इधर, पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने भी अपने समर्थकों के साथ बाजारों का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक रामा-श्यामा कर लोगों से संवाद किया।
उनके साथ एडवोकेट अमित शर्मा, कपिल पुरोहित, दीपक पुरोहित, शिव लोग्या, घनश्याम ठेकेदार, चंद्रशेखर जांगिड़ सहित अनेकों समर्थक मौजूद रहे।
शाम ढलते ही शहर में दीपों की जगमगाहट से चारों ओर उल्लास का माहौल छा गया। सजे हुए मंदिरों, प्रकाशमय बाजारों और रंग-बिरंगी रोशनी से लालसोट दीपमय हो उठा। दीपोत्सव की इस पावन रात में लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशियां साझा कीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deepotsav celebrated with great enthusiasm in Lalsot, former minister Parsadi Meena and MLA Ramvilas visited the markets.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepotsav-, celebrated, great enthusiasm, lalsot, former minister, parsadi meena, mla ramvilas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved