• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा: श्यालावास सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत पर हंगामा, शव लेने से इनकार कर धरने पर बैठे परिजन

Dausa: Uproar over suspicious death of prisoner in Shyalawas Central Jail - Dausa News in Hindi

दौसा। श्यालावास सैंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा हो गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया और अस्पताल में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कैदी की मौत की निष्पक्ष जांच के साथ संबंधित पुलिस अधिकारियों और जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक डीसी बैरवा भी परिजनों के समर्थन में धरने में शामिल हुए। परिजनों ने कहा कि लटूरमल मीणा (49) को जिस मामले में जेल भेजा गया था, उसमें गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने जेल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। हॉस्पिटल में मौजूद परिजन और ग्रामीण संबंधित पुलिस अधिकारियों और जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। विधायक डीसी बैरवा ने कहा कि श्यालावास जेल में लटूरमल मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में प्रशासन से मांग की कि परिजनों की सभी जायज मांगें जल्द पूरी की जाएं। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। जेलों में आए दिन हत्या और संदिग्ध मौतों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। जेल में बंद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Uproar over suspicious death of prisoner in Shyalawas Central Jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, prisoner, shyalawas, central jail, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved