• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तिरंगा जागरुकता रैली निकाली, स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा

Dausa. Tricolor awareness rally taken out, tricolor will be hoisted in every house on Independence Day - Dausa News in Hindi

दौसा। हर घर तिरंगा अभियान को जिलेभर में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों, कार्यालयों राजीविका समूह एवं निजी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को उत्सव की तरह मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिलेवासियों में देश- प्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव की भावना का संचार किया जा रहा है। तिरंगा रैली में घर-घर तिरंगा के देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे के प्रति जन जागृति का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त तक जिला, उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन में 'स्पिरिट ऑफ तिरंगा' विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa. Tricolor awareness rally taken out, tricolor will be hoisted in every house on Independence Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, tricolor, awareness, rally, taken, out, hoisted, every house, independence day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved