• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में गरमाया शिक्षक राजनीति का माहौल : उमरवाल लगातार तीसरी बार प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Dausa Teacher Conference 2026, Prem Prakash Singh Umarwal Dausa - Dausa News in Hindi

दौसा। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) में सामरिया और RPSC शिक्षक फोरम में नई शिक्षा नीति व स्थानांतरण नीति पर हुआ मंथन; विभिन्न संगठनों ने चुनी नई कार्यकारिणीदौसा: जिला मुख्यालय पर शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों के दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलनों एवं अधिवेशनों का भव्य समापन हुआ। ओम साईं सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल (भांकरी रोड), चाणक्य छात्रावास और आगरा रोड स्थित फोरम हाउस में आयोजित इन सम्मेलनों में जिलेभर के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान पारदर्शी स्थानांतरण नीति, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, नियमित डीपीसी, नई शिक्षा नीति (NEP) और मिड-डे-मील (MDM) के मीनू में सुधार सहित विभिन्न प्राथमिक मुद्दों पर विस्तृत मंथन किया गया। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ: प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल की हैट्रिक ओम साईं स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव पर्यवेक्षक महासंघ प्रमुख भगवान वर्मा, निर्वाचन अधिकारी भगवान सहाय मीणा और सहायक निर्वाचन अधिकारी गिर्राज प्रसाद शर्मा की देखरेख में प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उमरवाल ने कहा कि संगठन शिक्षक सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और किसी भी शिक्षक के खिलाफ नियम विरुद्ध या अनुचित कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्मेलन में महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष एन. आर. बालोत, जिला प्रवक्ता अशोक भागोती, उपाध्यक्ष इस्लामुद्दीन, हरिसिंह कालेडा, जैलाराम मीणा, रमेश चंद मीणा, रामूलाल महावर और नांगल ब्लॉक अध्यक्ष चिरंजीलाल कुम्हार सहित अनेक शिक्षक नेता मौजूद रहे।
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील): अरविंद कुमार सामरिया बने जिलाध्यक्ष
चाणक्य छात्रावास में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के अधिवेशन के द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा व पर्यवेक्षक राकेश कुमार नागर के निर्देशन में नई जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
इसमें जिलाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सामरिया, जिला महामंत्री पद पर चंद्रप्रकाश सैनी, जिला संयोजक (संघर्ष समिति) पद पर कमल राम मीणा, जिला महिला मंत्री पद पर सरला बाई धाकड़, सभा अध्यक्ष पद पर बसंती लाल गुर्जर तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक गहलोत का चयन किया गया।
प्रथम सत्र में शिक्षकों ने गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, नियमित डीपीसी, मिड-डे-मील के मीनू में दाल या सब्जी में से एक ही रखने और विद्यालयों की विभिन्न मदों का बजट सत्रारंभ में ही जारी करने की पुरजोर मांग उठाई।
RPSC शिक्षक फोरम: नई शिक्षा नीति और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा
आगरा रोड स्थित फोरम हाउस में आरपीएससी शिक्षक फोरम का सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता शंभु दयाल पोटर ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन और उससे जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए इसे छात्रों के लिए मील का पत्थर बताया।
जिला संयोजक कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने फोरम द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सरोकारों—जैसे निराश्रित बालिकाओं को छात्रवृत्ति और असहाय छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण में सहयोग का आह्वान किया। फोरम के प्रवक्ता अभय सक्सेना ने आचार संहिता या चुनावों के दौरान शिक्षक सम्मेलनों के आयोजन और स्वतंत्र संवाद में आने वाली प्रशासनिक बाधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सफल संचालन के लिए अभय सक्सेना को सम्मानित भी किया गया।
प्रदेश नेतृत्व को भेजा मांग-पत्र : तीनों प्रमुख सम्मेलनों के समापन पर शिक्षकों के वेतनमान, पदोन्नति, सेवानियमों, पारदर्शी स्थानांतरण नीति और बुनियादी सुविधाओं में सुधार से जुड़े प्रस्तावों को पारित कर मांग-पत्र प्रदेश नेतृत्व व महासंघ पदाधिकारियों को प्रेषित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa Teacher Conference 2026, Prem Prakash Singh Umarwal Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa teacher conference 2026, prem prakash singh umarwal dausa, rajasthan primary secondary teacher association, arvind kumar samariya dausa, rpsc teacher forum dausa, dausa news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved