• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा के 56 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान की प्रतिस्पर्धा

Dausa. Students of 56 schools of Dausa showed competition of knowledge - Dausa News in Hindi

दौसा। भारत विकास परिषद द्वारा शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन बालिका आदर्श विद्या मंदिर में किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहले नगर के विद्यालय स्तर पर आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 56 विद्यालयों के 10183 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उसके बाद विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाली टीमों ने शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग तथा जूनियर वर्ग की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में क्विज मास्टर दिनेश नाटाणी प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी भारत विकास परिषद, टाइमकीपर कविता रेला महिला प्रमुख भारत विकास परिषद, स्कॉरर संजय जैन प्रकल्प प्रभारी भारत को जानो रहे। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों सीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग में किया गया ।जूनियर वर्ग में प्रियदर्शनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिव्यांशी राठौड़ एवं भारती कोहली प्रथम स्थान पर तथा शेखावाटी पब्लिक स्कूल के कुशाग्र जैन एवं विहान खंडेलवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर सिद्धिविनायक विद्यालय के मनमोहन सिंह व दीपिका मीणा प्रथम स्थान पर तथा तपीश वशिष्ठ एवं आस्था अग्रवाल शेखावाटी पब्लिक स्कूल दौसा द्वितीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम आगामी 28 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में हिंडौन भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देखकर सम्मानित किया गया।
साथ ही विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे एवं प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।इस अवसर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय खंडेलवाल पीलवा ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के मुख्य आदर्श संस्कार प्रकल्प के तहत भारत को जानो प्रतियोगिता द्वारा भारत की भौगोलिक, राजनीतिक, इतिहास व धर्म संस्कृति की जानकारी के बारे में आज की पीढ़ी जाने इस उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है।
कार्यक्रम संयोजक अमित अग्रवाल एवं संजय जैन ने सभी विद्यार्थियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला संयोजक राजेश जटवाड़ा, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी विष्णु देव खंडेलवाल, दिनेश नाटाणी, उपाध्यक्ष गिरिराज गुप्ता, अमित भेडोली, कोषाध्यक्ष सचिन मोदी, नवीन रेला, विजय मित्तल, राम रतन आकड़, सुनील कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa. Students of 56 schools of Dausa showed competition of knowledge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, students, 56 schools, dausa, showed, competition, knowledge, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved