• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : अब विदेशी भाषाएं सीखेंगे राजस्थान के युवा; जर्मन, फ्रेंच और जापानी भाषाओं के लिए हुआ एमओयू

Dausa: Rajasthan Youth to Now Learn Foreign Languages, MOU Signed for German, French, and Japanese - Dausa News in Hindi

दौसा। राज्य सरकार की नई पहल के तहत अब प्रदेश के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने के द्वार खुलेंगे। शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 'विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम' के एमओयू हस्ताक्षर समारोह का लाइव प्रसारण दौसा कलेक्ट्रेट स्थित आईटी केंद्र में देखा गया। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा के नेतृत्व में अधिकारियों और कॉलेज विद्यार्थियों ने इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को देखा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा और पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य लालाराम मीणा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान सरकार ने युवाओं के कौशल विकास के लिए इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अब प्रदेश के युवा निम्नलिखित विदेशी भाषाएं सीख सकेंगे। इनमें जर्मन, फ्रेंच, कोरियन, जापानी, स्पेनिश शमिल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य मंत्रियों के संबोधन को भी सुना गया। वक्ताओं ने बताया कि विदेशी भाषाओं में निपुणता हासिल करने से युवाओं को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी नौकरी और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
इस पहल से दौसा जिले सहित पूरे राजस्थान में कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Rajasthan Youth to Now Learn Foreign Languages, MOU Signed for German, French, and Japanese
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, foreign language program rajasthan, cm bhajanlal sharma, soumya jha ias, skill development rajasthan, mou for foreign languages, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved