• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा पुलिस का उमंग-6 अभियान तेज़ : बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम व पुनर्वास को लेकर अधिकारियों की बैठक

Dausa Police Umang-6 campaign intensifies: Officials meet to address child begging prevention and rehabilitation. - Dausa News in Hindi

दौसा। एसपी सागर राणा के नेतृत्व में "अभियान उमंग-6 के अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी हेमंत कलाल एवं एएसपी गुरुशरण राव द्वारा की गई। बैठक में प्रभारी मानव तस्करी विरोधी युनिट दीपक शर्मा, बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक विश्वनाथ पांडेय, श्रम विभाग अधिकारी मुनेश सैनी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी नेहा जोशी, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य मुकेश बैरवा, सभी थानो जिला दौसा के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं प्रभारीगण उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में जिला पुलिस की सशक्त पहल है। जिला पुलिस का संकल्प है कि हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बने यही 'उमंग-6' का उद्देश्य है। बचपन मिक्षा का नहीं, भविष्य का प्रतीक बने। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
साथ ही इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी भी बच्चे को भिक्षा न दें, बल्कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।
अभियान का उद्देश्य
बाल भिक्षावृत्ति एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों कि रोकथाम करना।ऐसे बच्चों को शिक्षा, संरक्षण और पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराना।आमजन में बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता बढ़ाना।समाज में यह संदेश देना कि हर बच्चा भिक्षा नहीं, बल्कि शिक्षा और सम्मान का अधिकारी है।गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश कर अधिक से अधिक दस्तयाबी करना।बाल विवाह पर निगरानी कर अंकुश लगाना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa Police Umang-6 campaign intensifies: Officials meet to address child begging prevention and rehabilitation.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, police, umang-6 campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved