|
दौसा। जिले में महिला पुलिस थाना और डीएसटी टीम ने एक शातिर सेक्स टॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसा कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठता था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एसपी सागर राणा के निर्देशानुसार एएसपी गुरुशरण राव और डीएसपी रवि प्रकाश के नेतृत्व में महिला थानाधिकारी प्रेमचन्द ने इस मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई की। आरोपी रमन लाल मीना को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता और फिर उन्हें अश्लील वीडियो कॉल पर उकसाता। इसके बाद, बिना उनकी सहमति के इन वीडियो कॉल्स के स्क्रीन रिकॉर्ड्स बना कर उन्हें वायरल करने की धमकी देता था।
30 जनवरी को पुलिस के पास एक पीड़िता की शिकायत आई, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने उसे 5 लाख रुपये ऐंठने के लिए धमकाया था। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसके साथ वीडियो कॉल किया, और बाद में अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद, उसने महिला से पैसे मांगे और रुपये फोन पे के जरिए भेजवाए। आरोपी रमन लाल मीना ने अब तक करीब 30-35 महिलाओं को अपनी चाल में फंसा कर 7-8 लाख रुपये ऐंठे हैं।
मुलजिम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने महिलाओं से उनके परिवार और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी लेकर उन्हें शिकार बनाया। उसके बाद, उन्हें 1 लाख से 5 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने अपने जाल में महिलाओं को फंसा कर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
पुलिस टीम में डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा, थानाधिकारी प्रेमचन्द, और डीएसटी प्रभारी प्रदीप राव, जगमाल, विजय कुमार और हेमन्त कुमार शामिल थे जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल की 'झूठी गारंटी' को खारिज कर, पीएम मोदी की गारंटी को अपनाया : अनुराग ठाकुर
अहमदाबाद की तरह यहां पर यमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे: शाहनवाज हुसैन
बीजापुर एनकाउंटर पर बोले अमित शाह- नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में मिली बड़ी सफलता
Daily Horoscope