• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : श्याम मंदिर चरण धाम पर फाल्गुनी मेले का किया आयोजन

Dausa: Phalguni fair organized at Shyam Mandir Charan Dham - Dausa News in Hindi

दौसा । श्याम मंदिर चरण धाम पर शनिवार को फाल्गुनी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों से निशान यात्रा निकाली गई। गाजेबाजे और शाही लवाजमे के साथ हजारों भक्त बाबा श्याम का ध्वज लिए हुए सड़कों पर निकले तो, शहर में सतरंगी नजारा दिखाई दिया। देवनागरी श्याममय हो गई। निशान यात्रा में रथों पर बाबा के दरबार सजे हुए थे। जगह-जगह निशान यात्राओं पर पुष्प वर्षा की गई और बाबा श्याम की आरती उतारी गई। लोगों ने भक्तों को जलपान कराया। निशान यात्राओं का महासंगम गांधी तिराहा व गणेश मंदिर पर हुआ। इस दौरान बाजारों में भक्तों की भारी भीड़ हो गई। श्याम मंदिर पर निशान यात्रा पहुंचने के बाद बाबा श्याम की महाआरती हुई। इस दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पंच महादेव सहित फलसा वाले बालाजी, राधा कृष्ण मंदिर सैंथल मोड़, शिव शक्ति नगर, बिचलेश्वर गुप्तेश्वर रोड, पीलू वाले बालाजी से निशान यात्रा निकाली गई। सुरेश विजय कुंडल ने बताया कि 24 मार्च को कनक दंडवत का आयोजन किया जाएगा। ओंकारेश्वर मंदिर से शाम 7 बजे कनक दंडवत शुरू होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Phalguni fair organized at Shyam Mandir Charan Dham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, phalguni fair organized, at shyam mandir charan dham, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved