• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : बांदीकुई में ट्रांसफार्मर के पास खुले में दौड़ रहा करंट, ग्रामीणों में रोष; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

Dausa: Open current flowing near a transformer in Bandikui, villagers angry - Dausa News in Hindi

दौसा। बांदीकुई उपखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोजवाडा में बिजली के ट्रांसफार्मर और डीपी (DP) से फैल रहे करंट के कारण ग्रामीणों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। खुले में दौड़ रहा करंट: ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित शिव मंदिर के ठीक सामने बिजली की डीपी के नीचे जमीन पर करंट दौड़ रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

अधिकारियों की अनदेखी: स्थानीय निवासी पवन तिवारी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के आला अधिकारियों को इस गंभीर खतरे के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। स्थानीय कर्मचारी भी इस लापरवाही पर आंखें मूंदे बैठे हैं।
युवा नेता की चेतावनी: ग्रामीणों के साथ मिलकर भाजपा युवा नेता पवन तिवारी ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि इस लापरवाही के चलते कोई जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग तुरंत प्रभाव से इस तकनीकी खामी को दुरुस्त करे और बिजली के खुले तारों व करंट की समस्या से निजात दिलाए, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Open current flowing near a transformer in Bandikui, villagers angry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bandikui, electricity department, transformer current, open wires risk, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved