• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : सांसद मुरारी लाल मीना की जुएल ओराम से मुलाकात, एसटी वर्ग के कल्याण के लिए उठाई महत्वपूर्ण मांगें

Dausa: MP Murari Lal Meena meets Jual Oram, raises important demands for the welfare of ST class - Dausa News in Hindi

दौसा। सांसद मुरारी लाल मीना ने सोमवार को संसद भवन में जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र दौसा और राजस्थान में एसटी (आदिवासी) वर्ग के कल्याण और शैक्षिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

सांसद मीना ने विशेष रूप से दौसा क्षेत्र में एसटी वर्ग की बड़ी जनसंख्या के मद्देनजर एकलव्य आवासीय विद्यालयों की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दौसा लोकसभा क्षेत्र के 11 ब्लॉकों में अभी तक एक भी एकलव्य विद्यालय नहीं है, जबकि कई ब्लॉक इस योजना के मापदंडों को पूरा करते हैं। उनका कहना था कि इन विद्यालयों की स्थापना से एसटी वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी, जो उनके उज्जवल भविष्य और समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। सांसद ने एसटी बच्चों के लिए छात्रावासों की स्थापना की भी अपील की, ताकि बच्चों को सुरक्षित आवास मिल सके और उनके शैक्षिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिले। उन्होंने मंत्री से क्षेत्र में सर्वे कराकर छात्रावासों का निर्माण कराने की मांग की।
मीना ने इन कदमों को जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मंत्री से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। उनका विश्वास है कि इन प्रयासों से दौसा के एसटी समुदाय को आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: MP Murari Lal Meena meets Jual Oram, raises important demands for the welfare of ST class
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, mp, murari lal, meena, meets, jual oram, raises, important, demands, st, class, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved