• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : सांसद मुरारी लाल मीना ने ‘दिशा’ बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

Dausa: MP Murari Lal Meena issued strict instructions after reviewing schemes at the Disha meeting. - Dausa News in Hindi

दौसा। सांसद मुरारी लाल मीना ने कहा कि अधिकारी केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करें, ताकि आमजन को समयबद्ध और त्वरित ढंग से अधिकाधिक लाभ दे सकें। सांसद सोमवार को यहां कलक्ट्रेट सभागार म­ जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। सांसद मुरारी लाल मीना ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की समीक्षा करते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और श्रमिकों एवं सामग्री का भुगतान समय पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत हुए पौधारोपण में पौधों की सार-संभाल पर बल देते हुए पानी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंजताम करने के निर्देश दिए। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हुए सर्वे पर चर्चा करते हुए हर पात्र व्यक्ति को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेल्फ सर्वे में आवेदन करने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जिला अस्पताल दौसा में गड़बड़ियों की शिकायतें मिलने पर जिला कलक्टर को समिति का गठन कर जांच कराने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। सांसद ने जल जीवन मिशन एवं इसरदा प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि वन विभाग से संबंधित अनुमति एवं अन्य जरूरी कार्यवाही कर इसरदा प्रोजेक्ट के कार्य में तेजी लाएं और आगामी गर्मियों के मौसम तक पानी उपलब्ध कराने का प्रयास करें। उन्होंने पेयजल कनेक्शन से कोई भी घर वंचित नहीं रखने और पाइप लाइनें डालने से टूटी सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
सांसद ने जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिह्नित ब्लेक स्पॉट्स पर स्वीकृत फ्लाई ओवर के निर्माण के संबंध में की गई कार्यवाही पर चर्चा की और यातायात सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सीआरएफ के तहत सड़कें बनवाने के प्रस्ताव तैयार करने, मनोहरपुर हाइवे को लालसोट बाइपास से लिंक करने की संभावना पर विचार करने, पपलाज माता मंदिर क्षेत्रा में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने, समग्र शिक्षा अभियान के तहत नए भवन निर्माण के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
सांसद मुरारी लाल मीना ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की गत वर्षों की बकाया छात्रवृति का पूरा रिकॉर्ड देने के निर्देश दिए, ताकि उच्च स्तर पर चर्चा कर विद्यार्थियों को बकाया छात्रवृति जारी करवाई जा सके। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृतियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सिलिकोसिस से प्रभावित लोगों के लिए सिकन्दरा में शिविर लगाने के निर्देश दिए। दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रा बनवाने के लिए उनके नजदीकी स्थानों पर शिविर लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने दीनदयाल अन्त्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, टीकाकरण, एनसीडी कार्यक्रम, परिवार कल्याण, संस्थागत प्रसव, आभा आईडी, प्रधानमंत्रा कृषि सिंचाई योजना, समग्र शिक्षा, विशिष्ट विकलांगता आईडी, भारतनेट आदि संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुये समय पर क्रियान्वयन के र्निदेश दिये। उन्होंने कहा कि ‘दिशा’ जिले के विकास एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बैठक होती है। आज बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच अधिकारियों के साथ हर बिन्दु पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन करवाने के लिए हर स्तर पर नियमित निरीक्षण कर मॉनिटिंरंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में सांसद एवं अन्य सदस्यों के निर्देशों एवं सुझावों पर गंभीरता से कार्यवाही कर समस्याओं का नियमानुसार समाधान करवाया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल ने संचालित योजनाओं एवं अर्जित लक्ष्यों के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन, उप वन संरक्षक अजित उचोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूशरण राव, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा, प्रचायत समितियों के प्रधान, समिति के सदस्यगण सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: MP Murari Lal Meena issued strict instructions after reviewing schemes at the Disha meeting.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, mp murari lal meena, issued, strict instructions, reviewing, schemes, disha meeting, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved