• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : गौशाला के बकाया अनुदान और भूमि नामांतरण को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Dausa: Memorandum submitted to the Collector regarding pending grant and land transfer of Gaushala - Dausa News in Hindi

राजस्व मंडल के आदेशों की पालना न होने और अनुदान रोक के विरोध में उठी आवाज़, शीघ्र निस्तारण की मांग दौसा। गौशाला के बकाया अनुदान एवं भूमि नामांतरण संबंधी मुद्दों को लेकर शुक्रवार को गौसदन दौसा समिति ने जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अप्रैल से जुलाई 2022 तक की अनुदान राशि तत्काल जारी करने और न्यायालय राजस्व मंडल, अजमेर के आदेशों की पालना में भूमि नामांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई।

संयुक्त सत्यापन के बाद भी नहीं मिला अनुदान
गौसदन दौसा के मंत्री रमेश मानपुरिया ने बताया कि अप्रैल, मई, जून और जुलाई 2022 के लिए नन्दीशाला एवं गौसदन दौसा में गौवंश की संयुक्त भौतिक गणना पशु चिकित्सा अधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा की गई थी। इसके आधार पर अनुदान जारी करने के आदेश मिल चुके हैं, बावजूद इसके अब तक राशि प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट के कारण गौशाला में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, जिससे गौवंश की सेवा में बाधा उत्पन्न हो रही है।
भूमि नामांतरण की प्रक्रिया लंबित
गौसेवक सुशील कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि तहसीलदार दौसा को बार-बार निवेदन देने के बावजूद न्यायालय राजस्व मंडल, अजमेर के आदेशों की पालना नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि दौसा कस्बा व दौसा कला में स्थित खसरा नंबर 3288/1, 4057/3288, 4058/3288, 2688, 2685, 2686, और 2607 की भूमि पूर्व में गौशाला के नाम थी, जिसके नामांतरण हेतु आदेश हो चुके हैं, किंतु प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रक्रिया अधर में है।
अनुदान रोक पर जताया विरोधमीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ तत्वों ने व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित होकर कलेक्टर एवं पशुपालन समिति अध्यक्ष को भ्रामक जानकारी देकर अनुदान राशि पर रोक लगवा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त शिकायतें बेईमान कर्मचारियों और भूमि पर अवैध कब्जा जमाए लोगों द्वारा की गईं, जिनका उद्देश्य गौशाला की छवि धूमिल करना और सेवा कार्यों में बाधा डालना है।
समर्थकों ने दिया साथ
ज्ञापन सौंपते समय कई सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता और गौसेवक मौजूद रहे। इनमें रूपनारायण मामोडिया, श्रवण लाल सैनी गिरदावर, एडवोकेट सतीश पारीक, एडवोकेट मानसिंह पाटोली, सतीश कुमार बैरवा, लक्ष्मण चौधरी, मनोज बिंवाल, छोटेलाल शर्मा, धनपत सिंह राजोरिया, हितेंद्र गुर्जर, और रवि जांगिड़ प्रमुख रूप से शामिल थे।
मांगों पर जल्द निर्णय की अपेक्षा
गौशाला प्रबंधन समिति ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गौसेवा के कार्य में किसी भी प्रकार की राजनीति या अवरोध को बढ़ावा न दिया जाए। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र अनुदान राशि और नामांतरण संबंधी निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलनात्मक रास्ता अपनाने पर भी विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Memorandum submitted to the Collector regarding pending grant and land transfer of Gaushala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, memorandum, submitted, collector, regarding, pending, grant and land, transfer, gaushala, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved