• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मज़दूर संघ ने विश्वकर्मा जयन्ती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाई

Dausa. Mazdoor Sangh celebrated Vishwakarma Jayanti as National Labor Day - Dausa News in Hindi

दौसा। भारतीय मज़दूर संघ द्वारा विश्वकर्मा जयन्ती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। कृषि उपज मण्डी स्थित पल्लेदार विश्राम गृह में संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मीना की अध्यक्षता में समारोह का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया। जिला मंत्री महेश कुमार शर्मा ने कहा कि आदि श्रमिक के नाते संसार में भौतिक प्रगति का दायित्व विश्वकर्मा पद दिया गया था। प्रदेश के सह संगठन मंत्री (जयपुर संभाग) राजेन्द्र विजय ने कहा कि सभी श्रमिक भगवान विश्वकर्मा की सृजन शैली से प्रेरणा लेकर श्रमिकों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहें। जिला संरक्षक कालूराम मीना ने कहा कि विश्वकर्मा के जन्मदिन को भारतीय मज़दूर संघ ने राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में स्वीकार किया है। राजस्थान कृषि उपज मण्डी मज़दूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मीना ने कहा कि मज़दूर संघ ने इस दिवस को पुनः प्रतिष्ठापित करने का प्रयास किया है। जिला अध्यक्ष राजेश मीना ने संघ की रीति-नीति एवं पद्धति पर प्रकाश डाला। इस दौरान निवर्तमान जिला महामंत्री अनूप शर्मा, जिला पर्यावरण संयोजक एवं जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य महेश अवाना, जिला कोषाध्यक्ष एवं भारतीय डाक कर्मचारी संघ के महामंत्री दिनेश प्रजापत, पप्पू लाल, जितेन्द्र महावर, रामावतार मीना, रोशन योगी, पप्पू योगी, टेकचन्द मीना, प्रहलाद मीना, अमर सिंह गुर्जर, जगदीश महावर, ताराचन्द महावर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa. Mazdoor Sangh celebrated Vishwakarma Jayanti as National Labor Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, mazdoor sangh, celebrated, vishwakarma, jayanti, national, labor, day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved