• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्जी एडीएम बनकर वीआईपी दर्शन मांगने वाला गिरफ्तार

Dausa. Man arrested for seeking VIP darshan by posing as fake ADM - Dausa News in Hindi

दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने फर्जी एडीएम बनकर वीआईपी प्रोटोकॉल लेने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएस में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि पवन कुमार, जो खुद को दिल्ली में एडीएम सिटी के पद पर कार्यरत बता रहा था, ने बालाजी महाराज के दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने और विशेष प्रोटोकॉल प्राप्त करने की मांग की। मामला संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने जांच की, तो पवन कुमार फर्जी निकला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचानगिरफ्तार आरोपी पवन कुमार पुत्र राजनाथ पाण्डेय है, जो कनकपुर, पुलिस थाना हडिया, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकागिरफ्तारी में थानाधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में देवेन्द्र सिंह, कपिल, ओमेन्द्र, कृष्ण कुमार, जीतेंद्र और कप्तान की अहम भूमिका रही।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने पहले भी इस तरह की धोखाधड़ी की है या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa. Man arrested for seeking VIP darshan by posing as fake ADM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa man arrested for seeking vip darshan by posing as fake adm\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved