• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : जीवराम मीणा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

Dausa: Main accused in Jivram Meena murder case arrested - Dausa News in Hindi

दौसा। लवाण थाना पुलिस ने जीवराम मीणा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्चू उर्फ जसराम मीणा पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा था। इस चर्चित हत्याकांड को 22 जुलाई 2020 को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने जीवराम मीणा को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने उसके घर से बुलाया था। आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर बनियाना रेलवे पुलिया के पास एक खेत में ले गए, जहां डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कमलेश पाडावाला और मुलकराज मीणा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी बच्चू उर्फ जसराम पुत्र रामनारायण मीणा निवासी पीलूखेड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तारकर लिया। पुलिस टीम में थानाधिकारी कमलेश कुमार मीणा के नेतृत्व में मोहनलाल, हरिराम, जगमोहन और भोलाराम कांस्टेबल शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Main accused in Jivram Meena murder case arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa main accused in jivram meena murder case arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved