दौसा। जिला अभिभाषक संघ के शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुए, जिसमें कुंज बिहारी शर्मा ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। उन्हें 156 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उमेश कुमार गौड को 111 वोट मिले। एक मत निरस्त हो गया। निर्वाचन अधिकारी विनोद बैंदाड़ा और सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष जैमन ने जानकारी दी कि कुल 268 मतदाताओं ने मतदान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महासचिव पद पर विजेन्द्र सिंह चेची ने जीत हासिल की, उन्हें 106 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में जयन्त जोशी को 56, रामेश्वर प्रसाद बैरवा को 87, और संदीप चौहान को 19 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र सिंह बैसला ने जीत दर्ज की, उन्हें 148 वोट मिले, जबकि रामप्रकाश सैनी को 118 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम मीना ने 144 वोट हासिल किए, जबकि गिर्राज प्रसाद शर्मा को 121 वोट मिले। पुस्तकालय अध्याय पद पर निखिल मोहन शर्मा ने 187 वोट प्राप्त किए, जबकि रवि शंकर शर्मा को 77 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनोहर मुदगल ने 247 वोटों के साथ जीत दर्ज की, वहीं सेडूराम शर्मा को 120 वोट मिले।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बादल सिंह बैरवा, जितेन्द्र गंगावत, हनीस अली, महेन्द्र कुमार सैन, महेश कुमार जांगिड, राजेन्द्र प्रसाद जांगिड और सीताराम दायमा को चुना गया।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला : 6 वार में से 2 गहरे,एक्टर की टीम ने प्रशंसकों को धैर्य बनाए रखने को कहा
सैफ अली खान पर हमला : जांच के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन
बतौर राष्ट्रपति बाइडेन का आखिरी संबोधन, दी सलाह- हमेशा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़े रहिए
Daily Horoscope