• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में निशुल्क श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम

Dausa. Free Shraddha Tarpan Program in Dausa - Dausa News in Hindi

दौसा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में, श्राद्ध पक्ष के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, सोमनाथ नगर पर निशुल्क श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पितरों के तर्पण का पुण्य कार्य किया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी के लिए खुले तौर पर आयोजित किया गया था, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सके। मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम प्रतिदिन प्रात 8:00 बजे से विद्वान जनों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा पितरों के नाम पर किए जाते हैं और उनमें दान- पुण्य किया जाता है। इस निमित्त उनके साथ तर्पण, पिंडदान आदि कर्मकांड भी जोड़ दिए गए हैं। वर्ष में जिस तिथि में पितरों की मृत्यु हुई हो, उसी दिन भी श्राद्ध किया जाता है और आश्विन कृष्ण पक्ष में भी। चूंकि उन दिनों कन्या का सूर्य होता है इसलिए कन्या का अपभ्रंश कनागत भी प्रचलित हो गया है। पूर्वजों या गुरुजनों द्वारा किए गए उपकारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना और उसके वार्षिक ब्याज को चुकाना वार्षिक श्राद्ध है। चाहे वह मरण वाली तिथि को किया जाए या आश्विन कृष्णपक्ष में। उपकारों का प्रति उपकार करना सामान्य मनुष्य धर्म है। धर्म कर्तव्य के प्रति श्रद्धा बनाए रखना श्राद्ध है। इस अवसर पर पंडित रामेश्वर शर्मा, कमलेश जांगिड़ आदि परिजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa. Free Shraddha Tarpan Program in Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, free shraddha tarpan, program, dausa, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved