• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी सस्पेंड, एसीबी की कार्रवाई के बाद विभाग का कड़ा एक्शन

Dausa: Employee Caught Accepting ₹15,000 Bribe Suspended; Department Takes Strict Action Following ACB Operation - Dausa News in Hindi

दौसा। बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारी आदित्य शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को सेवा से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार शर्मा मूलतः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक के पद पर तैनात था, लेकिन वर्तमान में कार्यव्यवस्था के तहत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय बांदीकुई में कार्यरत था। एसीबी की टीम ने उसे 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी करते हुए बताया कि आदित्य कुमार शर्मा 20 अप्रैल से लगातार पुलिस और न्यायिक हिरासत में है। नियमानुसार, 48 घंटे से अधिक हिरासत में रहने के कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन की अवधि के दौरान आदित्य कुमार शर्मा का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महवा निर्धारित किया गया है। निलंबन काल में उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, लेकिन उसे बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की मनाही रहेगी। इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Employee Caught Accepting ₹15,000 Bribe Suspended; Department Takes Strict Action Following ACB Operation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb action dausa, corruption case rajasthan, employee suspended, bandikui news, bribe case, anti corruption bureau, education department action, rajasthan police, crime news dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved