• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा जिला स्थापना दिवस समारोह : नेहरू गार्डन में उमड़ा उत्साह, कलेक्टर ने रस्साकसी और चम्मच दौड़ से बढ़ाया हौसला

Dausa District Foundation Day Celebrations : Enthusiasm surges at Nehru Garden - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को समूचा दौसा शहर उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। शहर के नेहरू गार्डन में आयोजित मुख्य समारोह में उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कार्यक्रमों का शुभारंभ कर जिलेवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने 'पंच गौरव' के तहत प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की बारीकी से जानकारी ली। विशेष रूप से जेल में कैदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखकर उन्होंने खुशी जताई और इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। साथ ही, उन्होंने राजीविका समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्हें बड़े बाजारों से जोड़ने के निर्देश दिए। नेहरू गार्डन में आयोजित रस्साकशी और चम्मच दौड़ प्रतियोगिताओं ने दर्शकों में जोश भर दिया। कलेक्टर ने स्वयं टॉस करवाकर खेलों की शुरुआत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती देते हैं।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में टाउन हॉल, कलेक्ट्रेट, जिला परिषद और आरके जोशी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने अपनी कला के जरिए दौसा की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और विकास की गाथा को रंगों के माध्यम से जमीन पर उकेरा।
समारोह के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल, एसडीएम संजू मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa District Foundation Day Celebrations : Enthusiasm surges at Nehru Garden
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa foundation day, collector soumya jha, nehru garden dausa, rural sports, rajeevika, rajasthan news, cultural event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved