• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : डकैती का 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बाछड़ा गैंग का सदस्य चढ़ा पापड़दा पुलिस के हत्थे

Dausa: Criminal with 5,000 Bounty for Robbery Arrested, Member of Bachada Gang Nabbed by Paparda Police - Dausa News in Hindi

दौसा। पापड़दा थाना पुलिस ने डकैती और लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले एक साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आर्यन उर्फ गोलू बाछड़ा गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिस पर विभिन्न थानों में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला 26 जनवरी 2025 की रात्रि का है, जब आलूदा गांव निवासी विनोद कुमार योगी के घर में 4-5 नकाबपोश बदमाश खिड़की के रास्ते दाखिल हुए थे। बदमाशों ने हथियारों के दम पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था। डकैतों ने परिवार के सदस्य सुरेश, गुड्डी देवी और पप्पी देवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और आलमारी तोड़कर सोने की चेन, जंतर और ₹30,000 की नगदी लूट ली थी। जाते समय आरोपी परिजनों को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए थे। थानाधिकारी रजत खींची ने बताया कि वारदात के समय आरोपी देशी कट्टा और चाकू से लैस थे। पीड़ित परिवार ने बताया था कि यदि आरोपी सामने आए तो वे उन्हें पहचान सकते हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन उर्फ गोलू (निवासी हाड़ी पिपलिया, मध्य प्रदेश) को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच जिले का रहने वाला है और कुख्यात बाछड़ा गैंग से ताल्लुक रखता है। पुलिस अब आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Dausa Police, Paparda Station, Bachada Gang, Robbery Arrest, Reward Criminal, Madhya Pradesh, Loot Case, Rajasthan Crime, Aluda Village, Aryan alias Golu.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Criminal with 5,000 Bounty for Robbery Arrested, Member of Bachada Gang Nabbed by Paparda Police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, criminal, robbery arrested, member, bachada, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved