• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : संविदा मेडिकल कर्मियों ने बांटे पीले चावल, 5 फरवरी को जयपुर में होगा प्रदेशव्यापी हल्ला बोल

Dausa: Contract Medical Workers Distribute Yellow Rice, Statewide Protest Planned in Jaipur on February 5th - Dausa News in Hindi

दौसा | प्रदेश में आगामी मेडिकल भर्तियों में 'मेरिट प्लस बोनस' अंकों की मांग को लेकर संविदा और निविदा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए 5 फरवरी को जयपुर में होने वाले बड़े आंदोलन की तैयारियों के तहत सोमवार को जिला अस्पताल में पीले चावल बांटकर कर्मियों को आमंत्रित किया गया। क्या है विवाद की जड़? मेडिकल संविदा कर्मियों का कहना है कि प्रदेश में अब तक नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ, ANM और 108 एम्बुलेंस कर्मियों की जितनी भी भर्तियां हुई हैं, वे मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर ही हुई हैं। संविदा कर्मियों के अनुसार, वे बेहद अल्प वेतन पर सेवाएं देते हैं, जिसके बदले सरकार उन्हें बोनस अंक देकर स्थायी नौकरी का अवसर देती है। अब सरकार और कुछ अधिकारी 1965 के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं, जिसका कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
पीले चावल बांटकर आंदोलन का आगाज
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी बनियाना और प्रदेश संयोजक अरबाज खान ने बताया कि पिछले कई महीनों से उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसी के विरोध में आज पूरे प्रदेश में पीले चावल बांटकर कर्मियों को 5 फरवरी के जयपुर कूच के लिए न्योता दिया गया।
स्थायी कर्मियों का भी मिला समर्थन
इस मुहिम को परमानेंट नर्सिंग यूनियन का भी साथ मिला है। यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा ने स्पष्ट किया कि स्थायी कर्मचारी भी इस लड़ाई में संविदा कर्मियों के साथ तन-मन-धन से खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर वे भी सरकार के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष विजय मीणा, सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष शाहरुख खान, मीडिया प्रभारी कपिल सैनी, बने सिंह गुर्जर, सतीश मीणा, रामकेश मीणा, जगमोहन मीणा, बाबू सरिया, दीपांशु तिवारी और नारायण सैन सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Contract Medical Workers Distribute Yellow Rice, Statewide Protest Planned in Jaipur on February 5th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, contract, medical workers, distribute, yellow rice, statewide, protest planned, jaipur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved