• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 4 अगस्त को करेंगे ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास

Dausa Chief Minister Bhajanlal Sharma will lay the foundation stone of Isarda-Dausa drinking water project on August 4 - Dausa News in Hindi

दौसा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 4 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र लालसोट में 349.86 करोड़ रुपए की ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राहुवास तहसील के डूंगरपुर गांव में दोपहर 2 बजे किसान सम्मेलन, शिलान्यास कार्यक्रम एवं धन्यवाद समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 349.86 करोड़ रुपए लागत वाली इस परियोजना (तृतीय पैकेज-ए, लालसोट) का कार्यादेश 10 जुलाई को जारी किया गया था। परियोजना के तहत 302 गांवों और लालसोट शहर के 33,460 घरों में नल कनेक्शन द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 250 किलोलीटर से 2750 किलोलीटर क्षमता वाले आठ स्वच्छ जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इन्डावा (रीन्हो), टोडा टेकला, भगवतपुरा (लाड़पुरा), डिडवाना, पितलवास (अरन्या खुर्द) में पंप हाउस भी बनेंगे।
इसके अलावा, विभिन्न गांवों में 47 उच्च जलाशय निर्मित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख गांव शामिल हैं—चोडियावास, रामसिंहपुरा, लहरी का वास, श्रीरामचंद्रपुरा, सींगपुरा, कल्याणपुरा, गोपालपुरा, कालूवास, ढोलावास (डूंगरपुर), रामसर, मानपुरा, अरन्या खुर्द, दाबर कलां, चंदावास, सूरजपुरा, बिडोली, दयालपुरा, श्रिया, अनोपुरा, श्यामपुरा खुर्द, जसिंगपुरा, मतलाना, छोनड़ियावास, श्रीरामपुरा, देओली, नांगल अभैपुरा, खातवा, बागरी, किशोरपुरा, खानपुर, दिवांचाली खुर्द, महाराजपुरा, अभैपुरा, बिहारिपुरा, शाहपुरा, नगड़ियावास, श्योनन्दा, रालावास, रान्हो, धौं, पपलाज माता, नारायणपुरा, माधोपुरा, चानसेन और सूरतपुरा।
कलेक्टर के अनुसार, यह परियोजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa Chief Minister Bhajanlal Sharma will lay the foundation stone of Isarda-Dausa drinking water project on August 4
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, chief minister, bhajanlal sharma, foundation stone, isarda-dausa, drinking water, project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved