• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा उप चुनावः चुनावी रण में निर्दलीय प्रत्याशी विप्र गोयल ने किया लोगों से वार्तालाप

Dausa by-election: Independent candidate Vipra Goyal interacted with people in the electoral battle - Dausa News in Hindi

दौसा। विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी विप्र गोयल ने गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से वार्तालाप के दौरान कहा कि दौसा ही नहीं अपितु राजस्थान और भारत के सभी किसानों के वास्ते पानी की समुचित व्यवस्था के लिए काम करना है। लोगों को पानी, बिजली, रोजगार में आत्मनिर्भरता के लिए एक ग्राम पंचायत का विकास प्लान बनाया। गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार ने उसे एक आदर्श विकास प्लान मानकर मुझे राष्ट्रीय विशेषज्ञ के रूप में रखा और देश के सभी प्रांतों के प्रशासन के पास इसी प्रकार समग्र-समावेशी प्लान की चर्चा करने के लिए भेजा। लेकिन मात्र प्लान बना देने से तो कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दौसा की छारेड़ा ग्राम पंचायत का आदर्श प्लान बनाया, उस पर प्लान मुताबिक़ कार्य करने केंद्र सरकार की नौकरी छोड़ कर छारेड़ा आ गया। यहां अभी तक केवल 300 जलखेत ही बना पाया। यदि मेरी गति में अवरोध या देरी नहीं होती तो इन तीन वर्षों में राजस्थान के 80 लाख किसानों की खेती के लिए जलखेत-सौलर पम्प इत्यादि की व्यवस्था करा चुका होता। अब सरकार में जनप्रतिनिधि बनने के लिए उपचुनाव में खड़ा हुआ हूं। अर्थव्यवस्था, यानि कमाने और खर्च करने की व्यवस्था को समझें।
गोयल ने कहा कि जब दौसा क्षेत्र के 1 लाख किसान परिवारों की सालाना आमदनी से दस हजार करोड़ रूपये का इजाफा होगा तो इन परिवारों की खर्च करने की क्षमता में इजाफा होने से ये स्थानीय दुकानदारी में भी इजाफा होगा। जब प्रति 10000 किसान परिवारों के मध्य तीन-तीन यूनिट इन तीन उद्योगों फैक्ट्रियों की लगेंगी तो इसके प्रबंधन में, चलान-प्रचालन और रक्षण-अनुरक्षण में स्थानीय सभी पढ़े लिखे युवक-युवतियां ही तो कार्यभार संभालेंगे। ये फैक्ट्रीयां इन्ही किसान, पशुपालकों व स्थानीय लोगों के ही तो स्वामित्व में रहेगी।
उन्होंने कहा कि दौसा क्षेत्र वासियों स्वयं को पहचानो, अपना भाग्य विधाता स्वयं बनो। आपके एक-एक वोट में इतनी शक्ति है कि प्रति परिवार पानी बिजली रोजगार की व्यवस्था के लिए आपको औसतन 11 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हो सकती है। और सालाना आपको 10 लाख रूपये तक की स्थाई आय भी हो सकती है। प्रति दो परिवार 5 लोगों के लिए पुख्ता रोजगारों की भी व्यवस्था हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa by-election: Independent candidate Vipra Goyal interacted with people in the electoral battle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, assembly by-election, independent candidate, vipra goyal, public relations, villages, water arrangements, farmers, rajasthan, india, gram panchayat development plan, self-reliance, water, electricity, employment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved