• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : पंचायती राज चुनावों के लिए भाजपा ने घोषित किए पंचायत समितियों के संयोजक और सह-संयोजक

Dausa: BJP announces Panchayat Samiti coordinators and co-coordinators for Panchayat Raj elections - Dausa News in Hindi

दौसा। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को पूरी मजबूती और संगठनात्मक तैयारी के साथ लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दौसा जिले में कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला संगठन प्रभारी प्रणवेंद्र शर्मा और पूजा कपिल के निर्देशानुसार दौसा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के लिए संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने तथा चुनाव संचालन की कमान संभालने के लिए निम्नलिखित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

पंचायत समिति-वार नियुक्त पदाधिकारियों की सूची:
दौसा: संयोजक - राजेश शर्मा | सह-संयोजक - कमलेश जोशी
लवाण: संयोजक - मुरारी धौकरिया | सह-संयोजक - मनीष वेद बैरवा, राजकुमार तिवारी
नांगल: संयोजक - सुरेश घोसी | सह-संयोजक - रामसिंह गुर्जर
सिकंदरा: संयोजक - रामविलास मरियाड़ा | सह-संयोजक - सुरेश बोहरा
सिकराय: संयोजक - मुरारी आभानेरी | सह-संयोजक - राजेंद्र शर्मा
महुवा: संयोजक - विशम्भर बासड़ा | सह-संयोजक - नवीन शर्मा
खेड़ला: संयोजक - योगेश शास्त्री | सह-संयोजक - अंकुश कुमार मीणा
मंडावर: संयोजक - महिपाल सिंह | सह-संयोजक - राजेंद्र छीपा
बैजूपाड़ा: संयोजक - ममता सैनी | सह-संयोजक - सत्यनारायण पालीवाल
लालसोट देहात: संयोजक - आलोक जैन | सह-संयोजक - महेंद्र तिवारी
रामगढ़ पचवारा: संयोजक - भावना सैनी | सह-संयोजक - सत्यनारायण बोहरा
शिवसिंहपुरा: संयोजक - अनिल बैनाडा | सह-संयोजक - सुमन मीणा
बांदीकुई: संयोजक - लेखपाल कसाना | सह-संयोजक - गुलाब बैरवा
बसवा: संयोजक - सुनीता सैनी मालीवास | सह-संयोजक - मिश्री मीणा
इन नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर चुनाव प्रबंधन की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: BJP announces Panchayat Samiti coordinators and co-coordinators for Panchayat Raj elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, bjp panchayat raj election, panchayat samiti convenors, lalsot, bandikui, mahuwa, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved