• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : भारत विकास परिषद ने खिलाया 5000 लोगों को भोजन, अस्पताल में मरीजों को बांटा दूध-दलिया

Dausa: Bharat Vikas Parishad serves food to 5,000 people, distributes milk and porridge to patients in the hospital - Dausa News in Hindi

दौसा। नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद, दौसा द्वारा मंगलवार को एक विशाल भंडारे और सेवा शिविर का आयोजन किया गया। एक्शन इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से परिषद ने मानवता की सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। अस्पताल में मरीजों की सेवा से हुई शुरुआत मंगलवार सुबह परिषद के सभी सदस्य मुक्ति बाग एकत्रित हुए। सेवा कार्य की शुरुआत राजकीय जिला अस्पताल से की गई, जहाँ कड़ाके की ठंड को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को गर्म दूध और दलिया का वितरण किया गया। पौष्टिक आहार पाकर मरीजों और तीमारदारों के चेहरे पर संतोष नजर आया।
हनुमान मंदिर में भोग के बाद विशाल भंडारा
मुक्ति बाग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। परिषद के अध्यक्ष संजय पीलवा ने बताया कि इस आयोजन में 5000 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। दोपहर तक चले इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों और जरूरतमंदों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन
अध्यक्ष संजय पीलवा ने जानकारी दी कि इस पुनीत कार्य में परिषद परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Bharat Vikas Parishad serves food to 5,000 people, distributes milk and porridge to patients in the hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bharat vikas parishad, distributes milk, porridge patients, hospital, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved