• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा: भारत विकास परिषद ने आयोजित किया एनीमिया उन्मूलन जागरूकता शिविर, 1044 बालिकाओं व महिलाओं की हुई जांच

Dausa: Bharat Vikas Parishad organized anemia eradication awareness camp, 1044 girls and women were examined - Dausa News in Hindi

दौसा। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय और प्रदर्शिनी विद्या मंदिर में एनीमिया उन्मूलन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र गुर्जर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित राय, परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा, एनीमिया प्रकल्प प्रभारी कांता घीया, अरुणा गुप्ता और महिला सहभागिता संयोजक जागृति रेला ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों विद्यालयों की 1044 बालिकाओं एवं महिलाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार उन्हें आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र गुर्जर ने एनीमिया से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि पौष्टिक भोजन अपनाने से यह रोग रोका जा सकता है। उन्होंने चेताया कि यदि महिला एनीमिया से पीड़ित हो, तो उसके बच्चों में कुपोषण की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने ‘शक्ति दिवस’ के महत्व पर भी प्रकाश डाला और परिषद के इस प्रयास को “मील का पत्थर” बताया।
परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और छात्राओं को निडर होकर हीमोग्लोबिन जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज में बदलाव की सबसे बड़ी वाहक हैं और इस अभियान की असली ब्रांड एम्बेसेडर भी।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित राय ने एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि एनीमिया प्रकल्प प्रभारी कांता घीया एवं अरुणा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य रामकरण शर्मा, शाखा संयोजक महिला सहभागिता जागृति रेला, रेखा धौंकरिया, अर्चना पीलवा, विजयलक्ष्मी गुप्ता, जिला संयोजक राजेश जटवाड़ा, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी विष्णु देव खंडेलवाल, राम धोकरिया, विमल धौंकरिया और आशीष खूंटेटा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Bharat Vikas Parishad organized anemia eradication awareness camp, 1044 girls and women were examined
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bharat vikas parishad, organized, anemia, eradication, awareness, camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved