• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : भारत विकास परिषद ने नेहरू गार्डन में चलाया नशा मुक्ति अभियान, विकास अग्रवाल को मिला आयुष मंत्रालय का प्रमाण-पत्र

Dausa: Bharat Vikas Parishad Conducts Anti-Drug Campaign at Nehru Garden; Vikas Agarwal Receives - Dausa News in Hindi

दौसा। भारत विकास परिषद की ओर से "स्वस्थ भारत की अवधारणा" एवं सेवा गतिविधि के अंतर्गत शनिवार को नेहरू गार्डन में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन प्रांतीय वित्त सचिव राहुल खंडेलवाल, प्रांतीय संस्कार गतिविधि संयोजक संजय पीलवा, प्रांतीय जिला समन्वय राजेश जाटवाड़ा, परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिनेश नटानी एवं शाखा अध्यक्ष विष्णु देव खंडेलवाल और सचिव रमाकान्त धौकरिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नशे के दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, संस्कारित एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बनवारी लाल बड़ाया ने कविता के माध्यम से युवाओं को नशा त्यागकर सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक निखार चोकडायत और राकेश सीबीआई ने कार्यक्रम को अच्छा स्वरूप देते हुए नशे के बारे में बहुत कुछ बताया-इस अवसर पर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र नेहरू गार्डन में नियमित योग कक्षाओं का संचालन करने वाले पर्यावरण गतिविधि संयोजक विकास अग्रवाल को अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रांतीय वित्त सचिव राहुल खंडेलवाल ने उपस्थित सभी नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत सभी से हस्ताक्षर करवाकर नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में शाखा कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता,संपर्क गतिविधि संयोजक गिर्राज जी (पूजा फुटवियर), विजय मित्तल, सेवा गतिविधि संयोजक विनोद प्रियदर्शनी, मनोज बीवाल, संयुक्त सचिव विमल धोंकरिया, पवन निजामपुरा, सह आईटी प्रभारी प्रवीण खुंटेटा, योगेश गोठडा दामोदर चांदपुर, लक्ष्मीनारायण रावत सत्यनारायण रामगढ़ वाले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान "जन गण मन" के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Bharat Vikas Parishad Conducts Anti-Drug Campaign at Nehru Garden; Vikas Agarwal Receives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bharat vikas parishad, vikas agarwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved