• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद का 32वां रक्तदान शिविर : 64 यूनिट रक्त संग्रह, 153 मरीजों की हुई निःशुल्क जांच

Dausa. Bharat Vikas Parishad 32nd Blood Donation Camp: 64 Units of Blood Collected, 153 Patients Receive Free Check-ups - Dausa News in Hindi

दौसा। भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को स्व. जगदीश प्रसाद मित्तल की स्मृति में 32वां रक्तदान एवं विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। महात्मा गांधी रेलवे स्टेशन स्कूल में आयोजित इस शिविर में सेवा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ युवाओं से लेकर महिलाओं तक ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान में उत्साह : युवाओं और परिवारों ने पेश की मिसाल शिविर में कुल 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम संयोजक गिरिराज गुप्ता और चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अनिल गुप्ता 'जीडी' ने बताया कि शिविर में पारिवारिक भागीदारी विशेष आकर्षण रही:
प्रथम रक्तदान: जयेश खंडेलवाल (18 वर्ष) और दर्शील खंडेलवाल (19 वर्ष) ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया।
पिता-पुत्री की जोड़ी: नवीन रेला और उनकी 18 वर्षीय पुत्री रीवा खंडेलवाल ने एक साथ रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।
भाइयों का जज्बा: सीए राहुल खंडेलवाल और मनीष खंडेलवाल दोनों भाइयों ने एक साथ रक्त दान किया।
महिला शक्ति : 23 वर्षीय जागृति सैनी ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर : 153 मरीजों को मिला लाभ
चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अजय खंडेलवाल ने बताया कि ईटरनल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित मेडिकल कैंप में डॉ. देवांश खटाना, डॉ. सुदर्शन और डॉ. विष्णु ने सेवाएं दीं। शिविर में:
कुल 153 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
बीपी, शुगर और ईसीजी (ECG) जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं।
अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का मान
परिषद के अध्यक्ष संजय पीलवा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा प्रवक्ता निमिषा गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, बीसीएमओ डॉ. अमित राय, निर्मला मित्तल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष गजानंद गर्ग और मुरारी धौंकरिया (अध्यक्ष, सुंदरदास स्मारक समिति) उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa. Bharat Vikas Parishad 32nd Blood Donation Camp: 64 Units of Blood Collected, 153 Patients Receive Free Check-ups
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bharat vikas parishad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved