• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा: अशोक गहलोत का आरोप—सरकार पर बजरी माफिया हावी, ऊपर से नीचे तक बंधी पहुँच रही है

Dausa: Ashok Gehlot allegation - Gravel mafia dominates the government, the influence is reaching from top to bottom - Dausa News in Hindi

हिंडौन जाते समय लालसोट में रुके पूर्व मुख्यमंत्री, कहा – प्रदेशभर में फैला माफिया राज, जनता में बढ़ रहा असंतोष दौसा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बजरी माफिया का बोलबाला है और यह सरकार पर पूरी तरह हावी हो चुका है। उन्होंने कहा कि धौलपुर से लेकर टोंक और पूरे राजस्थान में बजरी से जुड़े अवैध कारोबारियों का आतंक है, जिससे आमजन त्रस्त हैं और निर्माण कार्यों में बजरी की कीमतें आसमान छू रही हैं। गहलोत शुक्रवार को हिंडौन की यात्रा के दौरान दौसा जिले में लालसोट बाईपास पुलिया पर रुके थे। यहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
“ऊपर से नीचे तक बंधी पहुँच”
गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बजरी माफिया का सरकार पर हावी होना बेहद खतरनाक संकेत है। इसका मतलब है कि ऊपर से नीचे तक ‘बंधी’ पहुँच रही है। यदि सरकार किसी अवैध धंधे को रोकने में नाकाम रहती है तो यह सीधा संकेत देता है कि सत्ता और माफिया के बीच कोई गठजोड़ है।”
उन्होंने कहा कि जनता के बीच बजरी के दामों को लेकर भारी नाराजगी है। आमजन को आवास निर्माण और अन्य विकास कार्यों में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गहलोत ने यह भी कहा कि इस समस्या के खिलाफ समाज को मिलकर आवाज उठानी होगी और “बजरी माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़नी ही होगी।”
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री के दौसा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डी.सी. बैरवा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेनू कटारिया, वरिष्ठ नेता रामनाथ राजोरिया, सुभाष घोसी, उमाशंकर बनियाना, रामनिवास गांगड़िया समेत कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनीतिक पृष्ठभूमि में उठते सवाल
गहलोत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेशभर में बजरी खनन को लेकर सरकार की नीति सवालों के घेरे में है। राजस्थान में कई जिलों से अवैध खनन, पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत, और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी की खबरें लगातार सामने आती रही हैं।पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, और यह आगामी विधानसभा उपचुनावों से पहले सरकार के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Ashok Gehlot allegation - Gravel mafia dominates the government, the influence is reaching from top to bottom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, ashok gehlot, allegation, gravel mafia dominates, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved