• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

Dausa: Accused arrested for fake registration of agricultural land - Dausa News in Hindi

दौसा। झांपदा थाना पुलिस ने षड्यंत्र रचकर कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि इस मामले में 30 अगस्त को निर्झरना तहसीलदार अमितेश मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि गोवर्धन शर्मा नामक व्यक्ति ने फर्जी खातेदार बनकर अन्य लोगों की मदद से कृषि भूमि को रजिस्ट्री करवाया।

रिपोर्ट के अनुसार, गोवर्धन शर्मा ने बृजमोहन महावर और रामखिलाडी मीना के साथ मिलकर असल गोवर्धन शर्मा की पहचान करवाई और 27 अगस्त को उक्त भूमि को फर्जी तरीके से राजकुमार सिंह कुशवाह के नाम रजिस्ट्री करवा दी। इस भूमि का खसरा नंबर 522 था, जिसका क्षेत्रफल 3.0348 हेक्टेयर था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मुल्जिमों रामखिलाडी मीना, बृजमोहन महावर, गोवर्धन शर्मा और नमोनारायण शर्मा को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। साथ ही, शेष मुल्जिम राजकुमार सिंह कुशवाह को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। राजकुमार सिंह कुशवाह का पता ओयल मिल के पास बंशीपुरा, मोरार, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी मदनलाल, रामावतार और रामपाल शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa: Accused arrested for fake registration of agricultural land
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, accused, arrested, fake, registration, agricultural, land, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved