• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिकंदरा में 23 मार्च को श्याम जागरण एवं निशान यात्रा

Dausa.  Shyam Jagran and Nishan Yatra on 23rd March in Sikandra - Dausa News in Hindi

दौसा। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 23 मार्च को सिकंदरा कस्बे में भव्य श्याम जागरण एवं निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधान झंडे की बोली 1100 रुपये से शुरू होकर 41000 रुपये पर जाकर पूरी हुई। यह बोली भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सैनी ने छुड़ाई। बैठक में बापूराम बाबा, गोपालजी महाराज के सानिध्य में पूर्व सरपंच अमरसिंह कसाना, दिनेश जौहरी, मुकेश ओढ़, महेश टेलर, सुरेंद्र जांगिड़, त्रिलोक, कालू जैन, मुकेश पाटोदिया, अनूप, सुमेर बुर्जा, सतीश जांगिड़, राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहित, चंद्र प्रकाश, आलोक, जितेंद्र विजय, रौनक सहित कई गणमान्य नागरिक व श्याम भक्त उपस्थित रहे। इस आयोजन के तहत 23 मार्च की सुबह जीवंत झांकियों के साथ निशान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, रात्रि में आदर्श विद्या मंदिर में श्याम बाबा का जागरण होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa. Shyam Jagran and Nishan Yatra on 23rd March in Sikandra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa- shyam, jagran, nishan, yatra, sikandra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved