• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा: पुलिस ने कोलवा क्षेत्र की चोरी का खुलासा किया, शातिर नकबजन गिरफ़्तार, 80.4 ग्राम सोना बरामद

Dausa : Police solve Kolwa area theft, arrest notorious burglar, 80.4 grams of gold recovered - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले के कोलवा थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़लिया में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर नकबजन शोभाग उर्फ पलीत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60.1 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में राज्यभर में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें करने की बात कबूल की है। थानाधिकारी रामशरण के अनुसार, 30 अप्रैल को संग्राम सिंह पुत्र किंशन सिंह राजपूत के घर में देर रात चोरों ने धावा बोला था। आरोपी कमरे में रखी अलमारी, लोहे के बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े थे। पुलिस ने खुफिया सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले में मुल्ज़िम शोभाग उर्फ पलीत मोग्या पुत्र रामस्वरूप उर्फ कैलाश मोग्या निवासी टिकड़ (थाना हनुमान नगर, जिला भीलवाड़ा), हाल निवासी लावा थाना डिग्गी जिला टोंक, हाल निवासी बैनाड (मध्यप्रदेश), तथा हाल निवासी जेलमिया थाना डिग्गी जिला टोंक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का 60.1 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है।
इस वारदात में शामिल अन्य नकबजन — ओमप्रकाश उर्फ ओम्या, कालूराम उर्फ कालू उर्फ लक्ष्मण, तथा चोरी का माल खरीदने वाले सह-अपराधी शिवराज सोनी और चन्द्रप्रकाश उर्फ सोनू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे 20.3 ग्राम सोना बरामद हुआ था।
कुल मिलाकर पुलिस अब तक इस मामले में 80.4 ग्राम जेवराती सोना, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और औजार जब्त कर चुकी है। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : Police solve Kolwa area theft, arrest notorious burglar, 80.4 grams of gold recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, police, kolwa, theft, arrest, notorious, burglar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved