• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत, सीने में दर्द के बाद जिला अस्पताल में तोड़ा दम

Dausa : Inmate serving life sentence in Shyalwas Central Jail dies after suffering chest pain at district hospital - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले की श्यालावास सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की गुरुवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कैदी को सीने में तेज दर्द और जलन की शिकायत के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली। जेलर पारस जांगिड़ ने बताया कि मृतक कैदी कृष्ण कुमार (37), पुत्र भगीरथ मल, जयपुर का निवासी था। वह पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और करीब एक महीने पहले ही जयपुर से श्यालावास जेल में शिफ्ट हुआ था। गुरुवार रात को खाना खाने के बाद जब सभी कैदियों को बैरक में बंद किया गया, तब कृष्ण कुमार ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड से सीने में तेज दर्द की शिकायत की। जेल प्रशासन ने कैदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत रात करीब 8:50 बजे उसे दौसा जिला अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई।
जेल प्रशासन ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। जेलर ने बताया कि नियमानुसार पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि मौत का सटीक कारण क्या रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : Inmate serving life sentence in Shyalwas Central Jail dies after suffering chest pain at district hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, shyala was central jail, prisoner death, pocso act convict, jailer paras jangid, dausa district hospital, rajasthan prison news, medical emergency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved