• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : 40 लाख की हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक वायर चोरी का खुलासा, मेवात गैंग का शातिर अपराधी गिरफ्तार

Dausa : High-Voltage Electric Wire Theft Worth Rs. 40 Lakhs Uncovered, Notorious Criminal from Mewat Gang Arrested - Dausa News in Hindi

दौसा | झांपदा थाना पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए PGCIL की 765 KV हाई वोल्टेज लाइन परियोजना से चोरी हुए करीब 40 लाख रुपये के एल्युमीनियम वायर का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 1585 किलोग्राम हाई वोल्टेज वायर बरामद कर वारदात में प्रयुक्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

क्रेन (हाइड्रा) की मदद से चोरी की वारदात थानाधिकारी कमलेश कुमार मीना ने बताया कि सोनूराज बैजल लिमिटेड कंपनी के सहायक प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि होदायली के पास टॉवर लाइन खींचने का कार्य चल रहा था। 20 जनवरी की रात चोरों ने साइट पर खड़ी कंपनी की ही हाईड्रा (फराना क्रेन) का उपयोग कर भारी-भरकम एल्युमीनियम वायर के 4 फुल ड्रम और कुछ खुला वायर (करीब 13 हजार मीटर) ट्रेलर में लादकर चोरी कर लिया।
तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लालसोट, अलवर, गुड़गांव और दौसा में टीमें भेजीं। साइबर सेल के कॉन्स्टेबल महेन्द्र कुमार की मदद से तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और बीटीएस विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने दबिश देकर सुबान खान (निवासी जाटोली, मालाखेड़ा, अलवर) को गिरफ्तार किया, जो मेवात गैंग से जुड़ा सक्रिय अपराधी है।
वारदात का शातिराना तरीका
जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने चोरी से 1-2 दिन पहले साइट की रेकी की थी। रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों का जायजा लेने के बाद, उन्होंने अपने वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों की योजना इस माल को दूसरे स्थान पर ले जाकर खपाने की थी।
राष्ट्रीय परियोजना में बाधा टली
यह संगठित चोरी राष्ट्रीय महत्व की विद्युत परियोजना में बड़ी बाधा बन सकती थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से न केवल माल बरामद हुआ, बल्कि परियोजना को होने वाले बड़े नुकसान को भी समय रहते रोक लिया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : High-Voltage Electric Wire Theft Worth Rs. 40 Lakhs Uncovered, Notorious Criminal from Mewat Gang Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, high-voltage, electric wire, theft, worth, lakhs, uncovered, notorious, criminal, mewat gang, arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved