• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : ग्राम रथ अभियान का आगाज, 15 दिनों तक गांव-गांव गूंजेगी जनहितकारी योजनाओं की गूंज

Dausa : Gram Rath Abhiyan Launched; Public Welfare Schemes to Resound Across Villages for 15 Days - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले में 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026' (GRAM-2026) के व्यापक प्रचार-प्रसार और सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए मंगलवार से 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का शंखनाद हुआ। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट परिसर से इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 4 से 5 पंचायतों में रोज पहुंचेगा रथ, संध्या चौपाल में होगा समाधान जिला कलक्टर डॉ. झा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक रथ प्रतिदिन 4 से 5 ग्राम पंचायतों को कवर करेगा। खास बात यह है कि रथ के अंतिम पड़ाव वाली पंचायत में 'संध्या चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। इस चौपाल में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान करेंगे।
13 विभागों की योजनाओं का होगा संगम
जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल के अनुसार, अगले 15 दिनों में जिले की सभी पंचायतों में कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सिंचाई, ऊर्जा और पंचायती राज सहित 13 महत्वपूर्ण विभागों की जानकारी साझा की जाएगी।
डिजिटल प्रचार: रथों में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेश दिखाए जाएंगे।
सुझाव पेटिका: ग्रामीणों से फीडबैक और सुझाव लेने के लिए रथों में विशेष पेटिकाएं लगाई गई हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया जागरूक
शुभारंभ के अवसर पर लोक कलाकारों के कला जत्थे ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद शर्मा, मनमोहन मीणा, एसडीओ संजू मीणा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : Gram Rath Abhiyan Launched; Public Welfare Schemes to Resound Across Villages for 15 Days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keywords global rajasthan agritech meet 2026, gram 2026, gram rath abhiyan dausa, collector soumya jha, rural development rajasthan, agricultural schemes, public awareness campaign, sandhya chaupal, rajasthan government initiatives, dausa news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved