• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : 11 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा, बोलेरो लूट की वारदात को दिया था अंजाम

Dausa : Cunning Robber Nabbed by Police After 11 Years; Masterminded Bolero Robbery - Dausa News in Hindi

दौसा। कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे शातिर अपराधी वहीद खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साल 2015 में अपने साथियों के साथ मिलकर एक बोलेरो गाड़ी और कीमती सामान लूटने की वारदात को अंजाम दिया था और तब से ही पुलिस को चकमा दे रहा था। वारदात की कहानी : मानवता का फायदा उठाकर की थी लूट कोतवाली प्रभारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि यह मामला 12 अप्रैल 2015 का है। पीड़ित शिवराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि:
दौसा बस स्टैंड पर आरोपियों ने 'मरीज के साथ होने' का हवाला देकर मानवता के आधार पर बोलेरो गाड़ी रुकवाई।
रामगढ़ पहुंचने पर आरोपियों ने गाड़ी आगे ले जाने का दबाव बनाया।
रास्ते में एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई, जिसमें से 4-5 लोग उतरे।
बदमाशों ने चालक फैलीराम और राधेश्याम पर कट्टा तान दिया, उनके हाथ-पांव बांधे और जंगल में फेंककर बोलेरो लेकर फरार हो गए।
लुटेरों ने चांदी की चेन, 3,500 रुपये और तीन मोबाइल भी छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने सिम निकालकर चालक की जेब में 200 रुपये 'खर्चा' भी डाल दिया था।
पहचान छिपाकर काट रहा था फरारी
घटना के बाद से ही वहीद खान लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। वह मुख्य रूप से ड्राइवरी का काम करने लगा और यूपी, दिल्ली, हरियाणा और हैदराबाद जैसे राज्यों में ट्रक के जरिए पाउडर और मार्बल सप्लाई करने लगा, ताकि पुलिस की नजरों से बचा रहे।
पकड़ा गया 'मैकेनिक' बना लुटेरा
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी वहीद खान (पुत्र आसमोहम्मद उर्फ आसु) अब सीकरी गांव में अपनी पहचान छिपाकर मोटर साइकिल सुधारने (मैकेनिक) का काम करने लगा है। इस सटीक सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और 11 साल से फरार चल रहे इस इनामी अपराधी (निवासी तेसकी, थाना सीकरी, जिला डीग) को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : Cunning Robber Nabbed by Police After 11 Years; Masterminded Bolero Robbery
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa police, criminal arrest, bolero robbery case 2015, vahid khan arrested, rajasthan crime news, 11 years absconding, deeg news, highway robbery, police action dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved