• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा : भाजपा शहर मंडल की बैठक में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण पर जोर, कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारियां

Dausa : BJP City Mandal Meeting Emphasized Voter List Purification, Assigning Key Responsibilities to Workers - Dausa News in Hindi

दौसा। भाजपा शहर मंडल की बैठक सोमवार को डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जगमोहन मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि SIR हम सभी को वोटर लिस्ट को फ़िल्टर करने में मदद कर रही है। कैसे यह तकनीक हमें बूथ स्तर पर सूक्ष्म जानकारी उपलब्ध कराती है और कैसे BLA-2 के माध्यम से प्रत्येक घर पर जाकर यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हर वोटर वास्तविक और सही रूप से दर्ज हो। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने बूथ अध्यक्षों को एक–एक कर मंच पर बुलाया और उनकी सभी समस्याओं को सुना। मुख्य अतिथि जगमोहन मीणा ने उनकी हर समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाने और मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़ने के निर्देश दिए, मृत व्यक्तियों एवं अवैध घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के निर्देश दिए। कोई भी भाजपा कार्यकर्ता इस योजना से वंचित न रहे जो संगठन की संवेदनशीलता और सक्रियता को दर्शाता है।
नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेश मीणा, बृजमोहन खुरी, अशोक शर्मा, नवीन शर्मा, रिकी पोंटिंग, राजेंद्र शर्मा, आशीष गुप्ता, राजेंद्र छीपा, बनवारी बेरवा, महेश गुप्ता एवं सभी बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रसंयोजक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dausa : BJP City Mandal Meeting Emphasized Voter List Purification, Assigning Key Responsibilities to Workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bjp, city mandal, meeting, emphasized, voter list, purification, assigning, key responsibilities, workers, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved