• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौलतपुरा जैन मंदिर में दश लक्षण पर्व धूमधाम से सम्पन्न

Dash Lakshan festival concluded with great pomp in Daulatpura Jain temple - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड के दौलतपुरा ग्राम स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दश लक्षण महापर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। दोपहर 12 बजे से भगवान की पूजा-अर्चना आरंभ हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। इसके बाद भगवान श्रीजी का कलशाभिषेक किया गया और माला की बोली लगाई गई। शाम 7 बजे पंच परमेष्ठी भगवान, चंद्रप्रभु भगवान एवं महावीर भगवान की आरती 251 दीपकों से सजी थालियों के साथ की गई। इसके पश्चात णमोकार मंत्र जाप और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो उठे।
इस अवसर पर लल्लू प्रसाद जैन, भागचंद जैन, भामाशाह उत्तम चंद जैन, दीपक चन्द्र जैन, संजय कुमार जैन, डॉ. पवन कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, लक्ष्य कुमार जैन, मुनमुन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय जिनेंद्र” के उद्घोष से गूंजता रहा और वातावरण भक्ति-भाव से परिपूर्ण दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dash Lakshan festival concluded with great pomp in Daulatpura Jain temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dash lakshan, festival, great pomp, daulatpura jain, temple, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved