• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिब्बाबंद वस्तुओं और कपड़ों की जांच में आवश्यक घोषणाएं नहीं मिलने पर सुधार नोटिस जारी

Correction notices issued after inspections of packaged goods and clothing found no necessary declarations. - Dausa News in Hindi

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की जांच में सभी आवश्यक घोषणाएं नियमानुसार पाई गईं दौसा। उपभोक्ताओं को सही माप-तौल एवं निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर वस्तुएं तथा पैकेट पर आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 12 एवं 13 अक्टूबर को महवा, मंडावर और दौसा में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान कपड़ों एवं अन्य डिब्बाबंद वस्तुओं पर नियमानुसार आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर सभी आवश्यक घोषणाएं नियमानुसार पाई गईं। विधिक माप विज्ञान अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध वस्तुओं की संख्या, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) तथा पैकेट पर अंकित आवश्यक घोषणाओं की जांच की गई। महवा में केसरी फैशन एवं सुपर बी मार्ट, मंडावर में दीपक रेजिमेंट भंडार एवं सैनी फैशन पॉइंट तथा दौसा के आगरा रोड स्थित बड़ाया इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मिक्सी हाउस का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कपड़ों एवं अन्य डिब्बाबंद वस्तुओं पर डिब्बाबंद वस्तुएं नियम, 2011 के अनुसार आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्मों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर सभी आवश्यक घोषणाएं नियमानुसार पाई गईं।
उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा तथा बाजार में निर्धारित कीमत पर वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। एमआरपी से अधिक राशि वसूलने और सत्यापित नहीं किए गए माप-तौल उपकरणों का उपयोग करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को वस्तुओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Correction notices issued after inspections of packaged goods and clothing found no necessary declarations.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: correction notices, issued, inspections of packaged, goods and clothing, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved