• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांस्टेबल की ईमानदारी : बाजार में मिला रुपयों से भरा पर्स लौटाया

Constable honesty: Returned the purse full of money found in the market - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले के बांदीकुई डीएसपी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बाजार में मिला एक रुपयों से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा दिया। पर्स में 8560 रुपए नकद और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार बुधवार सुबह अपने निवास से कार्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। अंग्रेजी बाजार से गुजरते समय उन्हें सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। पर्स खोलकर देखा तो उसमें 8560 रुपए और कुछ जरुरी कागजात रखे हुए थे। नरेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बिना देर किए पर्स को सीधे बांदीकुई डीएसपी रोहिताश लाल देवंदा के समक्ष पेश किया। पर्स में मिली एक अस्पताल की पर्ची के आधार पर पर्स के मालिक की पहचान की गई। पता चला कि यह पर्स गुढा रोडा मुकरपुरा निवासी सूरजभान बैरवा का है। इसके बाद पुलिस ने सूरजभान बैरवा से संपर्क किया और उन्हें डीएसपी कार्यालय बुलाया गया। कार्यालय में डीएसपी रोहिताश लाल देवंदा और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार की मौजूदगी में सूरजभान बैरवा को उनका पर्स, जिसमें पूरे 8560 रुपए और सभी दस्तावेज सुरक्षित थे, लौटा दिया गया।
अपना खोया हुआ पर्स और नकदी वापस पाकर सूरजभान बैरवा भावुक हो गए। उन्होंने कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने भविष्य में पुलिस का हर संभव सहयोग करने का भी संकल्प लिया। कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के इस कार्य की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Constable honesty: Returned the purse full of money found in the market
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa constable narendra kumar, bandikui dsp office, honesty, \r\nreturned purse, money found in market, owner, important documents, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved