• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डाक बंगले में ताला बंद मिलने पर भड़के कांग्रेसी, अरावली बचाओ अभियान के तहत निकाला पैदल मार्च

Congress workers angered after finding the guesthouse locked, held a protest march under the Aravali Bachao Abhiyan - Dausa News in Hindi

दौसा। अरावली बचाओ अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू गार्डन से गांधी तिराहे तक पैदल मार्च निकाला। गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभी कांग्रेसी डाक बंगले पहुंचे, जहां मीटिंग हॉल का ताला बंद मिला। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। डाक बंगले का ताला बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान नेताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था नहीं थी। सांसद मुरारी लाल मीणा ने संबंधित अधिकारी को फोन कर कुर्सियों की व्यवस्था करने को कहा, लेकिन इसके बावजूद कोई इंतजाम नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने समझाइश कर मामला शांत कराया। कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा ने इस लापरवाही पर कड़ा ऐतराज जताते हुए संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान सांसद मुरारी लाल मीणा, विधायक डीसी बैरवा, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, जीआर खटाना, ओमप्रकाश हुडला, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, रामनाथ राजोरिया, घनश्याम भांडारेज, सियाराम सत्तावन, उमाशंकर बनियान, मुकेश राणा, प्रधान सुल्तान बैरवा, बीना बैरवा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू कटारिया, रुक्मिणी देवी, भगवती गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress workers angered after finding the guesthouse locked, held a protest march under the Aravali Bachao Abhiyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, congress protest, aravali bachao abhiyan, rajasthan politics, congress workers, dausa congress, political news rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved