• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक : संविधान बचाओ महारैली" में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

Congress strategic meeting in Dausa : Emphasis on ensuring participation in Samvidhan Bachao Maharally - Dausa News in Hindi

28 अप्रैल को जयपुर में होगी महारैली, मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे नेतृत्व दौसा | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली "संविधान बचाओ महारैली" को सफल बनाने के लिए दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में शनिवार को श्याम सरोवर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीसी बैरवा, संभाग प्रभारी रमेश खंडेलवाल, दौसा प्रभारी इंद्राज गुर्जर और पूर्व विधायक जीआर खटाना ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में जयपुर पहुँचकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना योगदान दें।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, बीना डीसी बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना, खेमराज मीणा, नगर अध्यक्ष घनश्याम भंडारेज, रामरतन सैनी, मंडल अध्यक्ष शरद नागर, जगदीश श्यालावस, महिला जिलाध्यक्ष रुक्मिणी गुप्ता, रेनू कटारिया, गीता बैरवा, अनीता मीणा, तारा शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रईस भाई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया कि दौसा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जयपुर की महारैली में शिरकत करें।
इस बैठक में रामनिवास गांगड़िया, फूलचंद मीणा, रतन पटेल, विजेंद्र गुर्जर, रोहित मीणा, रामेश्वर प्रसाद सिंगवाड़ा, महेश डोलिका, उमाशंकर बनियाना, लेखराज गुर्जर, कैलाश गोठवाल, दुर्गा प्रसाद मीरवाल, रामनारायण पंडा, सियाराम सत्तावान, अहसान भाई, मोइन खान, ओमप्रकाश राजोरिया, अनूप राजोरिया, विष्णु सिंह, गोपाल सैनी, खेमराज बैरवा, रामधन बैरवा, धन्नालाल बैरवा, समय सिंह गुर्जर, लाजपत सिंह, हरकेश, करतार सिंह, राजाराम गुर्जर, शेष अवतार शर्मा, कमलेश मीणा, कजोड़माल मीणा, पदम सिंह कलोता, प्यार सिंह, हनुमान सिंह, मोहनलाल बैरवा, अब्दुल खलील, सीताराम मीणा, रमेश बैरवा, अमर सिंह प्रजापति, जगदीश मीणा, बाबूलाल, प्रभु दयाल बैरवा, मीठालाल बैरवा, प्रवक्ता मुकेश राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य बिंदु :
28 अप्रैल को जयपुर में होगी "संविधान बचाओ महारैली"।
दौसा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता के निर्देश।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress strategic meeting in Dausa : Emphasis on ensuring participation in Samvidhan Bachao Maharally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, strategic, meeting, dausa, emphasis, samvidhan, bachao, maharally, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved