• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने अध्यक्ष के चयन को लेकर लिया फीडबैक

Congress Observer in Dausa Gathers Feedback on President Selection - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन को लेकर एआइसीसी पर्यवेक्षक अनिल भारद्वाज ने बुधवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। इस मामले में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी-संगठन से जुड़े 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी राय जानी है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वर्तमान जिलाध्यक्ष के कार्यकाल और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर फीडबैक लिया गया है। पहले फेज में 7 दिन और दूसरे फेज में 3 दिन तक सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, नगर निकाय और पंचायती राज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों समेत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक जुटाया गया है। इसके साथ ही विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों की राय ली गई है। जिसकी संकलित रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी।
इस दौरान पीसीसी को-ऑर्डिनेटर देशराज मीणा, आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, पीसीसी महासचिव और पूर्व विधायक जीआर खटाना, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़, विधायक डीसी बैरवा, पीसीसी सचिव संदीप शर्मा, सिकंदरा प्रधान सुल्तान बैरवा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Observer in Dausa Gathers Feedback on President Selection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress observer, dausa, gathers feedback, president selection, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved