• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसआईआर अभियान को सफल बनाने हेतु कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, बीएलए को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

Congress holds strategic meeting to ensure success of SIR campaign, assigns key responsibilities to BLAs - Dausa News in Hindi

लालसोट । चुनाव आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को अधिक सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन, नवमतदाताओं के पंजीयन, त्रुटियों के सुधार सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रावधानों पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही संगठन स्तर पर एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावी और सफल बनाने के लिए कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संदीप कलवानिया ने बीएलए को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से हटना या गलत तरीके से जुड़ना नहीं चाहिए। बीएलए को 2002 और 2025 की मतदाता सूचियों का गहन अध्ययन कर विसंगतियों पर नजर रखने की सलाह दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव निकट हैं, ऐसे में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोग बीएलए के साथ मिलकर एसआईआर प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखें। किसी भी तरह की अनियमितता दिखाई देने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधान नाथूलाल मीणा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, रामविलास खेमावास, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी, अमित शर्मा,रामनारायण सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बृजमोहन, थानेदार अजीज खान, बशीर खान, सिराज मोहम्मद, रोहित पंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress holds strategic meeting to ensure success of SIR campaign, assigns key responsibilities to BLAs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, holds, strategic, meeting, ensure, success, sir campaign, assigns, responsibilities, blas, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved