• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

Conference and Holi meeting of Congress workers of Dausa Lok Sabha constituency organized - Dausa News in Hindi

दौसा । लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह शनिवार को जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ के नेतृत्व में रत्नप्रभा मैरिज गार्डन में हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक मुरारीलाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संविधान को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में गरीब तबका और भी गरीब हो गया। मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढी है। प्रदेश में भी कि जबसे बीजेपी की सरकार आई है हमारी योजनाओं को बंद कर दिया। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में 100 वोट बढ़ाने की कोशिश करे तो पूरे लोकसभा में 1965 बूथों पर एक लाख 95 हजार वोट की बढ़त पा सकते हैं। बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा ने कहा कि हमारे पास चुनाव के 25 दिन हैं। आठों विधानसभा सीटों से चुनाव जीतने के लिए बूथ मैनेजमेंट पक्का होना चाहिए। एक-एक वोटर को निकाल कर लाकर मतदान करवाएं।
पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नेता व कांग्रेस की विचारधारा के लोगों के पीछे ईडी लगाकर परेशान कर भाजपा में शामिल कर लेते हैं, इसे हल्के में मत लीजिए। भाजपा में कोई मजबूत नेता नही, इसीलिए ये पार्टी कांग्रेस के नेताओं को शामिल कर रही है। पूर्व विधायक जीआर खटाना ने कहा कि हम सब मिलजुल कर प्रयास करेंगे तो लोकसभा में कांग्रेस का परचम लहराएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि हमारा उम्मीदवार व्यक्ति विशेष नहीं हाथ का पंजा है।
लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी सविता मीणा, जिला प्रमुख हीरा लाल सैनी, पीसीसी सदस्य कमल मीणा, नगर अध्यक्ष घनश्याम भांडारेज, उमा शंकर मीणा, प्रधान प्रहलाद रोहड़ा, सुल्तान बैरवा, हेमराज निमाली, ब्लॉक अध्यक्ष चाकसू भरतलाल मीणा, जमवारामगद के पूर्व विधायक एवं जयपुर जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुकमणी गुप्ता, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक पटेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजेंद्र गुर्जर, पीसीसी सदस्य गिरिराज शर्मा, सुरेंद्र सिंह राजावत, महादेव खूंटला, प्रदेश महासचिव छोटू मीणा, पीसीसी सदस्य कमल मीणा, राजेंद्र शर्मा कुंडल, बनवारी लाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष लवाण रामरतन सैनी, रामधन सैनी, दीपक पुरोहित, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रहीस खान, पूर्व प्रधान डीसी बैरवा, धन्नालाल बैरवा, रामनाथ राजोरिया, जिला परिषद सदस्य कल्याण सहाय गोठवाल, उप प्रधान मानदाता मीणा, महवा ब्लॉक अध्यक्ष विष्णुसिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष बांदीकुई शहर कैलाश चंद, राजेश्वरी देवी, निहारिका जोरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भांडारेज लाटूरमल सैनी, गोपाल मीणा जमुवारामगढ़, राकेश चौधरी, बांदीकुई पूर्व चेयरमैन इंदिरा बैरवा, लालसोट प्रधान नाथूलाल मीणा ने विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conference and Holi meeting of Congress workers of Dausa Lok Sabha constituency organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: conference, and holi meeting, of congress workers, of dausa lok sabha constituency, organized, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved