• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Computer operator arrested in fake birth certificate case - Dausa News in Hindi

दौसा। महवा थाना पुलिस ने धोखाधडी के मामले में एक मुलजिम को गिरफ्तार किया है। विनायक हास्पीटल महवा में मुलजिम ने डिलेवरी रजिस्टर में महिला को फर्जी तरीके से भर्ती दिखाकर डिस्चार्ज टिकिट जारी किया था। फर्जी तरीके से महिला के भर्ती के दौरान एक साथ 2 बच्चों का जन्म होना दिया दिया था। डिस्चार्ज टिकिट के आधार पर साथी आरोपियों ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिये थे।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि धोखाधडी के मामले में वांछित मुलजिम सोमराज महर्षि पुत्र सुरेन्द्र महर्षि निवासी ब्राह्मण मोहल्ला रामगढ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दरअसल, डा भगवानसिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमें बताया कि सोमराज महर्षि उनके विनायक हास्पिटल में 11 वर्षों से कम्प्यूटर आपरेटर का काम करता था। जो डिलेवरी सम्बन्धी एन्ट्री करने व जन्म प्रमाण पत्र सम्बन्धी कार्य देखा था। उसने हास्पिटल के डिलेवरी रजिस्टर में फर्जी तरीके से महिला का नाम इन्द्राज कर एक साथ 2 बच्चों का जन्म दिखाकर डिस्चार्ज टिकिट जारी कर दिया। जिसके आधार पर साथी आरोपियों ने फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र जारी करवा लिये। इस मामले में मुलजिग सोगराज महर्षि को गिरफ्तार कर लिया। अन्य मुलजिमों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Computer operator arrested in fake birth certificate case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, fraud, accused arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved